भाजपा नेता मोहित यादव ने जन्मदिवस पर बर्डोद चिकित्सालय में सामान किया भेंट

Jul 5, 2021 - 20:36
 0
भाजपा नेता मोहित यादव ने जन्मदिवस पर बर्डोद चिकित्सालय में सामान किया भेंट

बर्डोद (अलवर, राजस्थान/ मनीष सोनी) भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता मोहित यादव ने अपने जन्म दिवस के दो दिवसीय सेवा ही कार्यक्रम के तहत सोमवार को बर्डोद चिकित्सालय प्रभारी डा सुरेन्द्र आर्य को मरीजो की सुविधा के लिए पचास कम्बल, सौ चद्दर, और सौ तकिए सौंपे। तत्पश्चात चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनके स्वास्थ की जानकारी ली।

वहीं कस्बे के संतोषी माता मंदिर के समीप एक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने युवा नेता मोहित यादव का जन्म दिवस उत्साह के साथ मनाया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता मोहित यादव ए़ंव उनकी पत्नी दिव्या यादव का 51 किलो की बड़ी माला, ए़ंव भारतीय संस्कृति की परम्पराके अनुसार उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही केक कटवाकर जन्म दिवस मनाया। इस दौरान युवा नेता कमल यादव, एडवोकेट देशराज खरेरा, जिला प्रवक्ता सुनील यादव, आइटी सेल के पं सुनील शर्मा, बर्डोद के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजु सेठ, मुन्ना खोहरी, किसान मोर्चा के सुबेसिंह चौहान, बर्डोद मंडल के रवि शर्मा,  भागीरथ सैनी, मदन सिंह, राहुल नालपुर, महेश यादव, अशोक राजौरा, मनोज कुमार, नवीन कुमार, प्रमोद, विजय कुमार, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................