विकास अधिकारी ने कोरोना के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए प्रचार रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

May 12, 2021 - 18:43
 0
विकास अधिकारी ने कोरोना के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए प्रचार रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कठूमर (अलवर,राजस्थान/ दिनेश लेखी) कठूमर विकास अधिकारी डाँ समयसिंह मीणा ने ग्राम पंचायत कठूमर का कोरोना के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए प्रचार रिक्शा को पंचायत समिति मुख्यालय से रवाना किया। प्रचार रिक्शा कस्बे के गली मौह्ललो में घूम घूम कर लोग़ो को मुनादी के माध्यम से कोराना महामारी के प्रति सावचेत कर रहा है। इस मौके पर मौजूद  ग्राम पंचायत कठूमर के सरपंच शेरसिंह मीणा ने बताया कि प्रचार रिक्शा के माध्यम से कस्बे की जनता को  इस महामारी  के संक्रमण से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं ।सभी से शादियों को कैंसिल करने एवं अपने घरों पर ही रहने का आहवान किया जा रहा है। सरपंच शेरसिंह मीणा ने इस मौके पर कस्बे के सभी नागरिकों से कोरोना गाइडलाइन के पालन करने की अपील भी की। इस मौके पर अतिरिक्त विकास अधिकारी राजेश जाटव भी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................