राजगढ़-अलवर रेल मार्ग ट्रैन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

Aug 5, 2023 - 14:13
Aug 5, 2023 - 18:22
 0
राजगढ़-अलवर रेल मार्ग ट्रैन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/ महेंद्र अवस्थी) राजगढ़-अलवर रेल मार्ग पर शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने एक वृद्ध महिला की।मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। मामले की जांच पड़ताल की। करीब 12 बजे के समय यह हादसा हुआ। आसपास के लोगों के जरिए शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया। हादसा कैसे हुआ यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। इस हादसे में शव क्षत-विक्षिप्त हो गया। करीब एक घन्टे बाद जूगनु तामोली के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम मौके पर पँहुची व पुलिस की मदद से शव को सीएचसी के मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान टोडाज्ञान सिंह निवासी हरबाई देवी 55 वर्ष के रूप में हुई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow