पूर्व मंत्री ने भोमिया बाबा के धोक देकर की खुशहाली की कामना: उधोग मंत्री पर लगाए आरोप

Jul 6, 2023 - 12:57
 0
पूर्व मंत्री ने भोमिया बाबा के धोक देकर की खुशहाली की कामना: उधोग मंत्री पर लगाए आरोप

बानसूर (अलवर, राजस्थान/ गोपाल कृष्ण)  पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.रोहिताश शर्मा गुरुवार को बानसूर विधानसभा के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान ग्राम गिरुड़ी में स्थित भोमिया महाराज के मेले में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.रोहिताश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए। इस अवसर मेला कमेटी ने पूर्व मंत्री का माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। वही पूर्व मंत्री डॉ.शर्मा ने भोमिया बाबा के धोक देकर क्षेत्र में शांति और खुशहाली की कामना की। पूर्व मंत्री ने मेले में उधोग मंत्री शकुंतला रावत पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आज सडक और जल जीवन मिशन योजना में करोड़ो रूपये का घोटाला हैं और अगर मै झूठ बोल रहा हूँ तो मेरे खिलाफ आप मुकदमा दर्ज कराओं। आज मंत्री की सह से भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जे किये जा रहे हैं। चारों तरह भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं कोई सुनने वाला नही हैं। और जनता परेशान हैं। मेले में आयोजित भंडारे में आसपास के श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। वही क्षेत्रीय कलाकार जयराम ठेकला व उनकी पार्टी द्वारा दिनभर भजनों की प्रस्तुती दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है