तहसील पटवार संघ कार्यकारिणी का हुआ गठन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) तहसील पटवार संघ की कार्यकारिणी का गठन तहसील परिसर में चुनाव कमेटी के योगेश मीणा एवं गौरव मीना की उपस्थिति में गठन किया गया।
सन्नू सिंह पटवारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया वहीं इम्तियाज खान को उपाध्यक्ष सीमा देवी को मंत्री अजय नागपाल को कोषाध्यक्ष प्रदीप मीणा को संगठन मंत्री एवं अमित वैस को संयुक्त मंत्री चुना गया।
सलाहकार मंडल में बीनू कुमार व संजीव मीणा जितेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पद एवं गोपीनयता की शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर नवीन कार्यकारी का सदस्यों द्वारा फूल मालाओं एवं मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई ।सभी पदाधिकारी ने संगठन के हित में सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा की


