स्व.ठा. भीम सिंह मास्टर मेमोरियल समिति ठेटर बासना ने किया ओपन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

Aug 22, 2021 - 20:12
 0
स्व.ठा. भीम सिंह मास्टर मेमोरियल समिति ठेटर बासना ने किया ओपन दौड़ प्रतियोगिता  का आयोजन

कोटकासिम (अलवर,राजस्थान/ संजय बागड़ी) रविवार को पूरे क्षेत्र में रक्षा बंधन का त्यौहार बड़े धूम धाम से मनाया गया वहीं स्व.भीम सिंह मास्टर की चतुर्थ पुण्यतिथि पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, दितिय व तृतीय स्थान सहित ग्यारहवें स्थान तक के धावकों को नगद इनाम, मेडल व स्मृति चिन्ह भेंट कर विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा, समाजसेवा, कला व खेल के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया जिसमें एशिया प्राइड अवॉर्ड 2021 विजेता संजय बागड़ी भी शामिल रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खेरिया रहे।
इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में जीत कोर सांगवान अध्यक्ष युवरानी एथलेटिक समिति अलवर, आर.के.यादव अस्सिटेंट कमांडेंट,श्याम सिंह तंवर सरपंच बसई जोगियान,प्रियंका नरूका सरपंच अजबपुरा थानागाजी रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................