माली सेवा सदन पुष्कर की कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न, सर्वसम्मति से दगदी बने अध्यक्ष

Sep 1, 2021 - 01:05
 0
माली सेवा सदन पुष्कर की कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न, सर्वसम्मति से दगदी बने अध्यक्ष

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बद्रीलाल माली) अखिल भारतीय माली (सैनी) सेवा सदन संस्थान पुष्कर की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में पुष्कर स्थित माली समाज की धर्मशाला में आयोजित की गई। 
माली (सैनी) महासभा के जिलाध्यक्ष एवं पुष्कर प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य गोपाल लाल माली ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष औंकारराम कच्छावा के निधन होने के कारण कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत करने हेतु इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम स्व. श्री ओंकार राम कच्छवाह की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक की अध्यक्षता जयराम सोलंकी भाकरी द्वारा की गई। संस्थान के संरक्षक सेवाराम दगदी व महासचिव मुकेश अजमेरा ने संस्थान के विधान बाबत कार्यकारिणी को अवगत कराते हुए निवेदन किया कि किसी भी संस्थान के अध्यक्ष की अनुपस्थिति में संस्थान के उपाध्यक्ष ही कार्यकारी अध्यक्ष होता है। चूँकि माली सैनी सेवा सदन संस्थान पुष्कर की कार्यकारिणी में वर्तमान में सात उपाध्यक्ष नियुक्त है। ऐसी स्थिति में सर्वसम्मति से किसी एक उपाध्यक्ष को कार्यकारी अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया जाने के लिए प्रस्ताव रखा, इस पर समस्त कार्यकारिणी एवं सातों उपाध्यक्षों की सहमति से वर्तमान उपाध्यक्ष बाबू लाल दगदी (होटल सनसेट, पुष्कर) को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया। उपस्थित सभी छह उपाध्यक्षों ने अपने-अपने विचार प्रकट किये, जिसमें ओम प्रकाश सांखला, मदन सिंह भाटी जोधपुर, बाबूलाल दगदी पुष्कर, रूप चंद मारोठिया, सत्यनारायण भाटी, तारा चंद गहलोत पुष्कर शामिल थे।  कार्यकारिणी बैठक में जयराम सोलंकी, धर्मेंद्र टाक एडवोकेट, किशन गहलोत किशनगढ़, भरत कुमार सैनी, पुष्कर नारायण भाटी पुष्कर, कल्याण सिंह गहलोत, भोम सिंह गहलोत, जोधपुर भागचन्द पंवार, भागचन्द सांखला, कन्हैयालाल माली, धनराज गढ़वाल भीलवाड़ा, मंगलप्रसाद चौहान बिजयनगर सहित सैकड़ों कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................