माता सावित्री बाई फुले जयंती की पूर्व संध्या पर द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया नमन

Jan 2, 2021 - 20:34
 0
माता सावित्री बाई फुले जयंती की पूर्व संध्या पर द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया नमन

भीलवाड़ा/राजस्थान  प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की 190 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर माली समाज महिला मंडल व नवयुवक मंडल महिला आश्रम माली खेड़ा के सयुक्त तत्वाधान में माता सावित्री बाई फुले चौराहा पर तस्वीर के समक्ष  द्वीप प्रज्ज्वलित ,माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये ।

माली सैनी समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि 19वीं सदी में स्त्रियों के अधिकारों, अशिक्षा, छुआछूत, सतीप्रथा, बाल या विधवा-विवाह जैसी कुरीतियों पर आवाज उठाने वाली, महाराष्ट्र में जन्मीं प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले जिन्होंने अपने पति दलित चिंतक पिछडो के मसीहा ,महान समाज सुधारक महात्मा ज्योति बा फुले से पढ़कर सामाजिक चेतना फैलाई. उन्होंने अंधविश्वास और रूढ़ियों की बेड़ियां तोड़ने के लिए लंबा संघर्ष किया कुरूतियो को मिटाते हुवे देश मे बालिका शिक्षा की शुरुवात की ऐसी महान महिला के जन्मदिवस पर नमन करते हुवे श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इनके जन्मदिवस 3 जनवरी को राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा महिला शिक्षिका दिवस घोषित करने की मांग करते हुवे , केंद्र सरकार से महात्मा ज्योति बा फुले व माता सावित्री बाई फुले को सयुक्त रूप से देश का सर्वोच्चय सम्मान भारत रत्न देने की मांग की गई।
माली महिला मंडल शिक्षा प्रभारी व कार्यक्रम प्रभारी देवकी माली ने बताया ,प्रदेश सचिव दिनेश कुमार माली,जिला सचिव राजकुमार माली,मंडल अध्यक्ष सुमित माली,राजेन्द्र कच्छावा,सवेफ सचिव छोटू माली ,संरक्षक बालू लाल,लादू लाल ,बरदु,देवीलाल माली,जगदीश धोबी,रोहित मावर,रतन, मुकेश ,नानू,पूनम,खुशबू राठौड़,  
सपना,संजना,प्रतिभा,चंद्रकांता,प्रिया,शांता, पारू, तानिया,निधि शांति,विमला, भूमिका
कन्हैयालाल,गोपाल,ममता सुथार,अंजू धोबी,आदि ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................