सेवा ओर सामाजिक सरोकार का प्रेरक उदाहरण पेश करते हुए 304 यूनिट रक्तदान किया गया

Jul 5, 2026 - 18:58
 0
सेवा ओर सामाजिक सरोकार का प्रेरक उदाहरण पेश करते हुए 304 यूनिट रक्तदान किया गया

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  सेवा और सामाजिक सरोकार का प्रेरक उदाहरण पेश करते हुए लायंस क्लब शक्ति एवं लियो क्लब खैरथल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मातोर रोड़ स्थित महावर धर्मशाला में इस्माइलपुर दरबार साहिब के संत ललित भगत के सानिध्य में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 304 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में अलवर ब्लड बैंक एवं मोनार्क ब्लड बैंक के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 414 लोगों ने पंजीयन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत यादव रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व चैयरमेन अशोक डाटा, किशनगढ़ बास के भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज मित्तल, भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष विस्वास यादव, पूर्व पार्षद कृष्ण यादव उपस्थित रहे।
अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।
शिविर संयोजक एडवोकेट भानु प्रकाश अग्रवाल एवं अभिषेक गोयल ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच 304 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। संग्रहित रक्त विभिन्न अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ललित सिंघानिया, सचिव नीलम गुप्ता कोषाध्यक्ष नीरज जांगिड़, करमचंद वरयानी, विनेश सिरवानी, सुधीर कुमार, चुन्नीलाल जांगिड़, समाजसेवी चेतन तनवानी, अनिल चंचलानी, रूपेश गुप्ता, सुमित तनेजा, जसपाल सिंह, अनिल मानसिघानी, लियो क्लब अध्यक्ष गुन अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य, वैश्य महिला संगठन, महावर महिला मण्डल, अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जिला महिला मंडल एवं समाजसेवी मौजूद रहे। शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है