300 ग्राम अफीम के साथ में एक आरोपी गिरफ्तार, बिना नम्बरी स्कूटी जब्त

Jan 30, 2022 - 20:34
 0
300 ग्राम अफीम के साथ में एक आरोपी गिरफ्तार, बिना नम्बरी स्कूटी जब्त
300 ग्राम अफीम के साथ में एक आरोपी गिरफ्तार, बिना नम्बरी स्कूटी जब्त

लाडनूं (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज अजमेर द्वारा जारी आदेशानुसार नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थो के परिवहन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही के तहत पुलिस अधीक्षक राममुर्ति जोशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना विमलसिंह नेहरा आरपीएस व वृताधिकारी डीडवाना गोमाराम आरपीएस के निर्देशन में थानाधिकारी लाडनूं राजेन्द्रसिंह व टीम द्वारा डीडवाना पुलिया के पास लाडनूं पर नाकाबंदी के दौरान एक बिना नम्बरी स्कुटी पर सवार एक व्यक्ति पुलिस की नाकाबंदी देखकर स्कुटी को नाकाबंदी प्वॉइंट से 50-60 फुट पहले वापिस घुमाकर जाने लगा तो संदेह के आधार पर पीछा कर रोककर पुछताछ की गई। उक्त शख्स को नाम पता पुछा तो अपना नाम थानाराम पुत्र बजरंगलाल जाति जाट उम्र 24 साल निवासी दताउ पुलिस थाना लाडनूं जिला नागौर होना बताया। जिस पर तसल्ली पूर्वक पुछताछ व तलाशी ली गई तो शख्स के पैंट की जेब में अवैध मादक पदार्थ 300 ग्राम अफीम मिला। जिस पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान बाबूलाल उप निरीक्षक थानाधिकारी मौलासर के जिम्मे किया गया। अनुसंधान जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है