खोला पार्सल निकला कबाड,15 हजार के मोबाइल के वहाने ठगे 4800 रुपए

Dec 25, 2020 - 22:02
 0
खोला पार्सल निकला कबाड,15 हजार के मोबाइल के वहाने ठगे 4800 रुपए

बयाना/भरतपुर / राजीव झालानी।

बयाना,25 दिसम्बर। बयाना कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रो में भी अज्ञात बाइक चोरो की भांति अज्ञात साईबर ठगो के सक्रिय हो जाने से आऐ दिन साइबर ठगी व आॅनलाइन शोपिंग के बहाने ठगी की बारदाते होने लगी है। गुरूवार को भी बयाना पुलिस कोतवाली पहुंचे कस्बा निवासी पीडित मजदूर युवक तारासिहं ने बताया कि कुछ दिनो पूर्व उसके मोबाइल पर अज्ञात ठग ने आॅन लाइन शौपिंग की स्कीम में 15 हजार रूप्या का मोबाइल फोन 4800 रूप्या में देने की बात कही। जिस पर पीडित ने विश्वास कर मोबाइल फोन बुक करा दिया। जिसका पारसल उसे डाक विभाग से प्राप्त होने पर उसने 4800 रूप्या जमा करवा दिये। जब उसने पारसल खोला तो उसमें एक बैल्ट व एक फटापर्स और एक बिजिटिंग कार्ड पैंकिट निकला। तीनो ही चीजे घटिया व अनुपयोगी है। इसी प्रकार दो पूर्व कस्बा निवासी एक युवक को अज्ञात साइबर ठग ने फोन पर उसका रिश्तेदार व परिचित बनकर झांसा देते हुऐ बैंक खाते का पासवर्ट पूछ लिया था। थोडी देर बाद मोबाइल फोन पर आऐ मैसेज से पता लगा कि ठग ने उसके बैंक खाते से 18 हजार रूप्या पार कर दिये है। बयाना पुलिस कोतवाली में ऐसी बारदातो के अनुसंधान के लिऐ पुलिस के पास उचित संसाधान व तकनीकी विशेषज्ञो की टीम नही होने से ऐसे मामलो का खुलासा होने में भी सफलता नही मिल पा रही है। जिससे ठगी की ऐसी बारदाते करने वाले अपराधियो के होंसले बुलन्द है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................