युवक को बुलाकर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Jun 29, 2021 - 21:47
 0
युवक को बुलाकर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

ड़ीग (भरतपुर,राजस्थान/ पदम जैन) ड़ीग कस्बे के अऊ गेट क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो में हुए झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रेफरल चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए भरतपुर रैफर किया गया है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह कस्बे के अऊ  गेट पर पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर बिंदर 25 बर्ष पुत्र शिशुपाल जाट निवासी अऊ गेट कस्बा ड़ीग को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उसके परिजनों ने रेफरल चिकित्सालय में दाखिल कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए आरबीएम हॉस्पिटल भरतपुर रेफर कर दिया गया । समाचार भेजे जाने तक इस संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................