सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही नाले मे गंदगी की बदबू से आमजन परेशान

May 7, 2021 - 01:39
 0
सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही नाले मे गंदगी की बदबू से आमजन परेशान

पहाड़ी (भरतपुर,राजस्थान/ उदयसिह) पुराने बस स्टेण्ड पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही व ग्राम पंचायत की अनदेखी के कारण गंदगी का आलम बना हुआ है। अधूरे नाले में जमा गंदगी  से व्याप्त सडांध से आमजन को परेशानी का सामना करना पडा है। इस गंदगी को लेकर डीएम भी नाराजगी जता चुके है।लेकिन सम्बधित विभाग अनजाने बने हुए है।  सार्वजनिक निर्माण विभाग  ने सड़क निर्माण के समय पुराने बस पर गन्दे पानी निकासी का नाला निर्माण किया था। उपरोक्त नाला दो दुकानो के नीचे से जा रहा था।नाला निर्माण की बात कहकर दुकानो  को तुडवा दिया गया भी गया। उसके बाद भी नाला अधूर छोड दिया गया।जिसमें आज गंदगी का आलम बना हुआ है। जिसमे बदबू के कारण आसपास के दुकनदारो  का जीना दूभर हो रहा है। जिसमें संडाद व्याप्त है। वही उस खुले गढा नुमा नाले में सूअर विचरण करते रहते है। जो सड़क के किनारे सटा हुआ है। जिसमे केई बार हादसा होने से टला गया हेै।  कचरा बिनने वाले बच्चे उतर कर प्लास्टिक की खाली बोतलो को ढूढते रहते है।जो कभी भी दलदल नुमा कीचड मे फंस सकते है। 

अवरूध होते नाला नाली- 

नाला अधूरा होने से सडक किनारे गढढा होने से लोगो ने कचरा व मृत जानवरो को डालना शुरू कर दिया है। कचरे डलने से कुलावो को मुॅह तक ढक गऐ है जो कभी भी अवरूध हो सकते है। उधर विभाग ने पानी निकासी के लिए साइड में बडे नालो का निर्माण कराया था।जिनको पाटा नही गया है। जो गंदगी व कूडा करकट के कारण अवरूध हो रहे है।दुकनदारो ने अपने आगे से निजि खर्चे से पटाव करा लिया है। शेष खुले नाले मे स्कूल से आने वाले छोटे छोटे बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे है।
नवीन आंनद (एईएन- सार्वजनिक निर्माण विभाग) का कहना है कि- नाला निर्माण में विधुत पोल से परेशानी आ रही है। जिसे हटवाने के लिए एसडीएम को लिखा गया है। 
एसडीएम संजय गोयल को कहना है कि उनके पास किसी प्रकार का पत्र नही आया। परेशानी है तो तत्काल  पोल को हटवाया जा सकता है। गंदगी व कीचड को लेकर सम्भागीय आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................