समाजसेवी रमेशचन्द गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण

Feb 16, 2021 - 19:06
 0
समाजसेवी रमेशचन्द गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण

हलैना (भरतपुर,राजस्थान/ रामचन्द्र सैनी) श्री रमेशचन्द सेवा समिति की ओर से कस्वा हलैना निकटवर्ती वनखण्डी आश्रम के पास मंगलवार को हलैना के पूर्व सरपचं एवं समाजसेवी रमेशचन्द गुप्ता तथा भामाशाह हरेतीलाल की प्रतिमा का अनावरण चिकित्सा राज्यमंत्री डाॅ0सुभाष गर्ग के मुख्य आतिथ्य एवं गृह रक्षा व नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री भजनलाल जाटव की अध्यक्षता में हुआ। जबकि नगर पालिका भुसावर के चेयरमेन सुनीता प्रकाश जाटव,वैर के चेयरमेन विष्णु कुमार महावर,तोताराम प्रधान,हलैना के पूर्व उप सरपचं भरतलाल गुप्ता,रमनलाल एडवोकेट एवं गुर्जर समाज के नेता केदारसिंह वाराखुर्द रहे। राज्यमंत्री डाॅ.गर्ग ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से सेवा करने वाला व्यक्ति सम्मान का हकदार होता है और समाज में लोग उसे हमेशा याद करते है। राज्यमंत्री जाटव ने कहा कि साल 1961 से 1980 तक लगातार ग्राम पंचायत हलैना का सरपचं चुना जाना और देश व समाज की सेवा करने वाले दिवंगत सरपचं व समाजसेवी रमेशचन्द गुप्ता एवं भामाशाह हरेतीलाल की प्रतिमा का अनावरण करने का मौका मिला,जिसको मैं हमेशा याद रखंूगा। कार्यक्रम में शिक्षाविद्व ओमप्रकाश गुप्ता,हरीओम गुप्ता,ग्राम पंचायत हतीजर के सरपचं प्रतिनिधी गिर्राजसिंह,पथैना के बृजेश कुमार,हलैना के दीपेश कुमार,पाली के नेहना,आमोली के करतारसिंह,मोलोनी के केदार गुर्जर,इन्दलसिंह जाट,विनोद मित्तल,विष्णु मित्तल,मुकुटलाल जिन्दल,रमन वकील,योगेश जिन्दल आदि ने राज्यमंत्री डाॅ0गर्ग तथा राज्यमंत्री जाटव का सम्मान किया। वही शिक्षाविद्व ओमप्रकाश गुप्ता एवं पूर्व उप सरपचं भरतलाल ने राज्यमंत्री डाॅ0गर्ग तथा राज्यमंत्री जाटव को चांदी का मुकुट पहनाया और साफा-माला पहनाकर स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................