फर्टीलाइजर से भरी संदिग्ध ट्रैक्टर ट्रॉली पकडी

Jun 14, 2020 - 20:38
 0
फर्टीलाइजर से भरी संदिग्ध ट्रैक्टर ट्रॉली पकडी

बयाना भरतपुर

बयाना 14 जून। पुलिस व कृषि विभाग की ओर से शनिवार देर शाम को यहां के भीमनगर रोड पर छापामार कार्रवाही कर कृषि फर्टीलाइजर से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली  को पकडा जिसे कोतवाली ले जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली  में लदे फर्टिलाइजर को जब्त किया। कृषि अधिकारी सुरेश गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन कृषि फर्टीलाइजर से लदी एक संदिग्ध ट्रैक्टर ट्रॉली  को बाजार में खपाने के लिए लाने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाही की गई। तो मौके पर चालक ना तो संतोषजनक जबाब दे सका। ना ही आवश्यक दस्तावेज दिखा पाया था। जिसके बाद फर्टीलाइजर व चालक एव ट्रेक्टर के आवश्यक दस्तावेजों को जब्त कर जांच शुरू की गई है। जांच के पश्चात ही पुलिस में मामला दर्ज कराया जा सकेगा।

बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow