पुर ग्राम पंचायत सरपंच के नेम प्लेट लगे बोर्ड को समाजकंटकों ने किया क्षतिग्रस्त

गांव में चार जगह चोरी करने के बाद पांचवीं घटना में तोड़ा बोर्ड, सुबह जाग होने पर घटना का चला पता

Nov 7, 2021 - 22:01
 0
पुर ग्राम पंचायत सरपंच के नेम प्लेट लगे बोर्ड को समाजकंटकों ने किया क्षतिग्रस्त

कोटकासिम (अलवर,राजस्थान/ संजय बागड़ी) कोटकासिम उपखंड क्षेत्र के ग्राम पुर में ग्राम पंचायत सरपंच संगीता जैलदार के नेम संकेतक बोर्ड को अज्ञात व्यक्तियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पुर की महिला सरपंच संगीता जैलदार ने अपने निवास के पास एक नेम संकेतक बोर्ड लगवा रखा था। जिसको अज्ञात लोगों ने गोवर्धन की रात्रि क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह होने पर सरपंच संगीता जशमेर जैलदार ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मोका मुआयना किया। पुलिस असामाजिक तत्वों की ढूंढ़ रही है।

  • चुनावी रंजिश के चलते भी हो सकती है यह घटना

सरपंच संगीता जसमेर जैलदार ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चुनावी रंजिश के चलते इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना को देखते हुए लगता है असामाजिक तत्वों के हौसले बुलन्द हैं। ओर वो कोई ओर बड़ी वारदात को भी अंजाम से सकते हैं। गौरतलब है कि दीपावली पर भी दो तीन जगह चोरी की वारदातें हुई है। इसी गांव की आंगनबाडियों में भी कई बार चोरी कि घटनाएं हो चुकी है जिनका संबंध भी इन असामाजिक तत्वों के साथ जुड़ा हो सकता है। जिसकी कोटकासिम पुलिस ने सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................