जैन साध्वी आर्यिकाओ का ससंघ कठूमर मे मंगल प्रवेश

Mar 17, 2021 - 00:44
 0
जैन साध्वी आर्यिकाओ का ससंघ कठूमर मे मंगल प्रवेश

कठूमर (अलवर,राजस्थान/ जीतेंद्र जैन) कठूमर कस्बे मे जैन आर्यिका वर्धस्वनंदिनी ने ससंघ पांच आर्यिकाओ ने कस्बे में मंगल प्रवेश किया। जहाॅ जैन समाज अध्यक्ष मुकेश जैन, विजयपाल जैन, देवेन्द्र जैन सहित गणमान्य लाेगाे अर्हिसा सर्किल पर आगवानी की। वही आदिनाथ जैन मंदिर मे आर्यिका 105 श्री वर्धस्वनंदिनी माताजी नेे आर्शिवचन देते हुए कहाॅ की  कठूमर वालाे का सौभाग्य है कि विहार करने वालाे साधु संताे का आर्शिवाद प्राप्त किया प्रवचन में कहां पुण्य करने से धर्म बढता है। इस मौके पर देवेन्द्र जैन उनकी धर्मपत्नी जूली जैन ने बाजार स्थित आवास पर आरती कर आर्शिवाद लिया 
  वही,जैन समाज अध्यक्ष मुकेश जैन व महिला अध्यक्ष इन्द्रा जैन ने बताया आचार्य श्री बसुनंदी महाराज के सुशिष्या 105 आर्यिका वर्धस्वनंदिनी माताजी के ससंघ मे आर्यिका वर्चस्वनंदिनी माताजी, श्रेयनंदिनी माताजी,साैम्यनंदिनी माताजी,श्रम्यनंदिनी माताजी व तीर्थनंदिनी माताजी बाेलखेडा से डीग जनूथर विहार करते हुए कठूमर पहुची और आदिनाथ जैन और शांम को खेडली,जनूथर व जयपुर से श्रावक पहुचेगी। वही शांम पांच बजे सभी जैन आर्यिकाएं खेड़ली के लिये विहार कर गई।  इस माैके पर कैलाश जैन,पवन जैन, प्रदीप जैन, डब्बू जैन, गुडमाला जैन, पूनम जैन, सुशीला जैन, वर्षा जैन, शिप्रा जैन सहित जैन समाज महिला पुरूष बच्चे माैजूद रहे

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................