गंदे पानी के भराव को लेकर मौहल्ले वासियों ने सरपंच के प्रति जताई नाराजगी, अधिकारियों को की शिकायत

Apr 13, 2022 - 16:26
 0
गंदे पानी के भराव को लेकर मौहल्ले वासियों ने सरपंच के प्रति जताई नाराजगी,  अधिकारियों को की शिकायत

बर्डोद (अलवर, राजस्थान) बर्डोद कस्बे में राजकीय भीमराज उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे स्थित नई कालोनी में वट वृक्ष के समीप कालोनी और बेरापुर जाने वाले मुख्य सड़क पर ग्राम पंचायत की अनदेखी के कारण गंदे पानी के हो रहे भराव और ग्राम पंचायत बर्डोद को शिकायत के बाद समाधान नहीं होने पर बुधवार को कालोनी के हनुमान सैनी, अभयसिंह, पूजा संदीप मास्टर, राजु, भीम सिंह, सतीश,गिर्राज,
बंटी, राजेश, रानु शर्मा, सहित अन्य लोगों ने सरपंच ए़ंव ग्राम पंचायत के प्रति नाराजगी जताई। साथ ही सरपंच प्रतिनिधि के फोन नही उठाने को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन को शिकायत की। बर्डोद में बहरोड़ विधायक बलजीत यादव के दौरे की जानकारी के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन हेतीराम ने सरपंच प्रतिनिधि छोटेलाल बर्डोदिया को मौके पर बुलाकर गन्दे पानी के भराव की हो रही समस्या का समाधान करने की बात कही। वहीं कालोनी के लोगों ने सरपंच प्रतिनिधि छोटेलाल बर्डोदिया को फोन नहीं उठाने की बात पर खरी खोटी भी सुनाई।   बाद मे कालोनी के लोगों से जल्द ही समस्या समाधान करने की वार्ता के बाद जेसीबी की सहायता से गंदगी के भराव की समस्या आ समाधान कर जल्द ही नाला निर्माण कराने की बात कही।

  • गंदगी को खेल मैदान में डाला- 

मौके पर हो रहे गंदे पानी के भराव की समस्या का समाधान करने के लिए सरपंच प्रतिनिधि छोटेलाल बर्डोदिया के निर्देश पर जेसीबी मशीन चालक ने गंदगी को खेल मैदान में डाल दिया। 

छोटेलाल बर्डोदिया (सरपंच प्रतिनिधि बर्डोद) का कहना है कि-  फोन नहीं उठाने जैसी कोई बात नहीं है। आरोप गलत है। मैंने उनका फ़ोन उठाया और बात भी हुई है। मौके पर जाकर जेसीबी मशीन की सहायता से सफाई कराई गई है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है