वसुधा जन विकास संस्थान की पहल के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दिलाया गया लोन

Oct 29, 2021 - 21:36
 0
वसुधा जन विकास संस्थान की पहल के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दिलाया गया लोन


थानागाजी (अलवर,राजस्थान/ गोपेश शर्मा)  29 अक्टूबर। स्थानीय एनजीओ वसुधा जन विकास संस्थान द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंक से लोन दिलाया गया। द अलवर सेंट्रल को—ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, थानागाजी की और से द्वितीय चरण में चार समूहों की महिलाओं को 3.50 लाख का लोन दिया गया। इसके तहत गढ़बसई, झाकड़़ी, बमनो की ढाणी, कुशाल सिंह की ढाणी, धानकों का मोह्हला एवं अम्बेडकर नगर की महिलाओं को यह लाभ प्राप्त हुआ। ये थानागाजी व आसपास के क्षेत्र में कार्य कर रहे वसुधा जन विकास संस्थान के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं हैं। इससे पूर्व प्रथम चरण में छह स्वयं सहायता समूहों की 60 महिलाओं को तीन लाख रूपए का लोन दिया जा चुका है। इस प्रकार अब तक 100 महिलाओं को 6.50 लाख रूपए का लोन दिलाया गया है।
इस अवसर पर थानागाजी बीडीओ किरोड़ीमल मीणा ने महिलाओं को चैक प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने यह भी बताया कि इस लोन की मदद से महिलाएं किस प्रकार व्यवसाय की शुरुआत कर सकती हैं। इस दौरान द अलवर सेंट्रल को—ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, थानागाजी के मैनेजर हनुमान सहाय मीणा, लोन मैनेजर महेश शर्मा व वसुधा जन विकास संस्थान की अध्यक्ष मोना शर्मा भी मौजूद थीं। मोना शर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा महिलाओं को हैंडीक्राफ्ट आइटम व कपड़े के बैग बनाने तथा बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिससे उन्हें इस लोन के जरिए स्वरोजगार शुरु करने में काफी मदद मिलेगी।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................