जिला कलैक्टर ने किया रैणी उपखंड क्षेत्र के पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Jan 14, 2026 - 13:20
 0
जिला कलैक्टर ने किया रैणी उपखंड क्षेत्र के पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला ने बुधवार को पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। साथ ही मौजूदा चिकित्सकों से जानकारी ली। अस्पताल में संचालित योजनाओं की क्रियान्विति सफलतापूर्वक होने या ना होने, भर्ती व अन्य वार्डो की साफ-सफाई, शौचालय सुविधा, डिलेवरी रूम,जांच केन्द्र, पेयजल व्यवस्था, मिनी जिम आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। वहीं जिला कलक्टर ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के लगातार हादसों को देखते हुए पिनान में प्रस्तावित ट्रामा सेन्टर स्थल का जायजा लिया। जहां निर्माण के तौर पर एक दीवार खड़ी देख कलक्टर ने ठेकेदार सहित जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी जाहिर की।

मौके पर ठेकेदार व एक्सीएन नहीं होने पर कलक्टर का ग़ुस्सा और बढ़ गया और सीएमएचओ से कहा कि निर्माण कार्य के लिए नौ महीने पहले टेण्डर दिया गया था। कार्य शुरू क्यों नहीं किया गया। क्यों बेवकूफ बनाया जनता को। उन्होंने गुरुवार से ट्रामा सेंटर निर्माण कार्य शुरू हो जाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य की फोटो-विडियों उपलब्ध कराने की बात कही। इस मौके पर रैणी एसडीएम हरकेश मीणा, तहसीलदार कैलाश मेहरा, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी योगेन्द्र शर्मा, डा.मनोज मीणा, डा.संजय द्विवेदी सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। गौरतलब है कि गत सत्र जनवरी माह में पिनान में ट्रामा सेन्टर प्रस्तावित हुआ था। इस प्रोजेक्ट के लिए चार करोड़ 95 लाख स्वीकृत प्रदान की गई थी। जिसमें दो करोड़ बीस लाख रुपए से निर्माण कार्य, एक करोड़ पच्चीस लाख के उपकरण व एक करोड़ पचास लाख मानव संसाधन व्यय के लिए निहित है। इस प्रोजेक्ट को लेकर ठेकेदार सहित जिम्मेदार अधिकारी निर्माण कार्य क्षेत्र में पानी भरा रहने का हवाला देते रहे। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी धरातल पर एक दीवार ही खड़ी नजर आई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................