ढही अवैध खान के माफियाओं पर पुलिस की ठोस कार्रवाही नही, खनिज विभाग ने खोदी खाई

नांगल क्रशर जॉन: अवैध खनन से जुडा मामला

Oct 29, 2021 - 21:34
 0
ढही अवैध खान के माफियाओं पर पुलिस की ठोस कार्रवाही  नही,  खनिज विभाग ने खोदी खाई

पहाड़ी  (भरतपुर,राजस्थान)  नांगल क्रशर जॉन में 9 अक्टूबर को ढही अवेंध खान के आरोपी पर ठोस कार्रवाही नही होने से खनन माफियाओ के होसले बुलंद है। खनिज विभाग ने गत दिनो पहाड के चारो तरफ खाई खोदकर अवेध खनन रोकने का प्रयास किया  गया है।  ज्ञातव्य रहे की  10अक्टूबर के अंक में नागल जोन में  भरभरा कर गिरी खान, मशीन दबने की आंशका शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मामले का उजागर किया था। ढही खान में मजदूर के दबने कीआंशका से प्रशासन मे हंडकप मच गया। कामा सीओ ने तत्काल पुलिस भेज कर जॉच कराई। जिसमें एक मशीन के दबने की आशका जाहिर की थी खनिज विभाग की ओर से जॉच कर रिर्पोट नामजद दर्ज कराई गई। लेकिन उसके बाद भी मशीन दबने की आंशका दबी की दबी रह गई है।  खनिज विभाग ने पहाड को बचाने के लिए चारो तरफ खाई खोद दी है।          
नागल में चारागाह का प्रतिबंधिंत कोचरा, गांधानेर का चर्चित पहाड़ स्थित है। जिस पर अवेध खनन माफियॉ की नजर हमेशा बनी रहती है।जिसको भी खनन माफियाओ ने छलनी कर दिया है।जिसमें जल्दी ही फिर से करोबार शुरू होने की योजना के सकेंत मिल रहे है। यू तो खनिज विभाग समय समय पर उस मे कार्रवाही करता आ रहा है। ओर सुरक्षा को लेकर कुछ गार्ड भी तैनात कर रखे है। लेकिन पुलिस की  ठोस कार्रवाही के अभाव मेंं अवेध खनन माफियाओ के आगे खनिज विभाग परस्त नजर आता है।

  • यू बनी योजना-

सूत्रो के अनुसार हाल में एक राजनेता के साथ मिलकर हरियाणा सीमा मे लगे एक क्रशर संचालक व एक पूर्व सरपंच के पुत्र के साथ कुछ सरकारी महकमे के एक अधिकारी के साथ योजना बनी है। जिसमें चारागाह के कोचरा के पहाड़ पर फिर से अवेध खनन का कारोबार शुरू करने की बात सामने आ रही है। गत माह दो खान मालिको के बीच एक खान संचालन को लेकर झगडा हो गया था।जिसमे दोनो पक्षो की ओर से परस्पर रिर्पोट दर्ज कराई गई थी।

पुरानी खबर :- नांगल में अवैध खान भरभरा कर गिरी, मजदूर व मशीन दबने की सूचना पर मचा हडकंप

जिसमे पुलिस आरोपी पक्ष को आज तक गिरफ्तार नही कर सकी है।गत दिनो दोनो पक्षो के बीच जयपुर मे एक राजनेता के यहॉं पुलिस के एक आलाअधिकारी व खनिज से जुडे चुनिदा लोगो के बीच वार्ता हुई। जिसमे एकबार वार्ता विफल हो गइ्र्र बाद मे राजीनाम होने की जानकारी मिली है हालाकि अधिकृत रूप से पुष्टी नही हो सकी है। उसके बाद नांगल क्रशर जॉन में जिन-जिन जगह पर दबंग खनन माफियाओ के इशारे व कब्जे की अवेधखाने संचालित है उनकी बोली लगाकर ठेके पर उठाकर काम चालू कर दिया गया है।जिसका संचालन एक राजनेता, एक क्रशर संचालक व दबंगो की टीम ने उपर से नीचे तक सभी को मेनेज करने का जिम्मा संभाला लिया है।

रामनिवास मंगल (एमई खनिज विभाग भरतपुर) का कहना है कि -गार्र्डो की कमी के चलते पहाड़ के चारो तरफ खाई खुदवा दी गई है। पुलिस के अनुसार अभी तफसीस चल रही हैअभी कोई ठोस कार्रवाही नही की गई है। गाधानेर के पहाड में गार्ड तेनात है। जोअ वैध खनन पर नजर रखे हुए है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................