महेश नवमी पर विभिन्न 14वर्चुअल प्रतियोगिताएं होगी आयोजित

महेश नवमी पर चार दिवसीय वर्चुअल ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में समाज जन भाग ले सकेंगे

Jun 16, 2021 - 16:00
 0
महेश नवमी पर विभिन्न 14वर्चुअल प्रतियोगिताएं होगी आयोजित

भीलवाड़ा (राजस्थान) श्रीनगर माहेश्वरी सभा एवं नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के संयुक्त तत्वाधान चार दिवसीय वर्चुअल ऑनलाइन प्रतियोगिताएं 17 जून से 20 जून तक आयोजित की जाएगी प्रभारी दिनेश काबरा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में सभी 15 क्षेत्रीय सभाओं के समाज जन भाग ले सकेंगे प्रतियोगिताओ मे अपना वीडियो बनाकर 20 जून साय 6:00 बजे तक प्रभारियों को भेज सकेंगे प्रभारी भारती बाहेती एव रीना डाड ने बताया कि सभी 14 प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ रहे प्रतिभागियों में प्रथम द्वितीय तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे

आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 17 को होगी आयोजित 

श्रीनगर माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी महिला संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 17 जून को आयोजित की जाएगी इस हेतु भीलवाड़ा शहर के सभी क्षेत्रीय सभाए प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 16 जून शाम 6:00 बजे तक व्हाट्सएप पर अपना रजिस्ट्रेशन प्रभारियों के यहां करवा सकेंगे सभा उपाध्यक्ष महावीर समदानी ने बताया कि प्रतियोगिता ऑनलाइन 17 जून 4 बजे आयोजित होगी जिसमें 18 वर्ष से अधिक पुरुष व महिलाएं भाग ले सकेगी प्रभारी राज राठी ,चेतना जागेटिया , स्नेहलता मेलाना ने बताया कि आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ही 16 जून शाम 6:00 बजे तक प्रतियोगिता पूर्व रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किए हैं प्रतियोगिता में समाज, धर्म ,सनातन धर्म ,भगवान महेश एवं धार्मिक वातावरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित होगी

  • रिपोर्ट- बृजेश शर्मा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................