जीविका केवलानी के 'ग्रीन कॉलोनी-ग्रीन खैरथल' अभियान के आह्वान पर विधायक ललित यादव ने किया पौधारोपण

Jul 15, 2026 - 16:21
 0
जीविका केवलानी के 'ग्रीन कॉलोनी-ग्रीन खैरथल' अभियान के आह्वान पर विधायक ललित यादव ने किया पौधारोपण

खैरथल (हीरालाल भूरानी) योगा विश्व रिकॉर्ड होल्डर जीविका केवलानी के आह्वान पर वार्ड नंबर 16 स्थित आदर्श कॉलोनी में संचालित 'ग्रीन खैरथल' अभियान के तहत मंगलवार को मुंडावर विधायक ललित यादव ने अशोक का पौधा रोपित कर अभियान में सहभागिता निभाई। विधायक ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।
पौधारोपण कार्यक्रम से पूर्व विधायक ललित यादव ने प्रमोद केवलानी के आवास पर स्थानीय राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जीविका केवलानी, रूद्र केवलानी, रिंकू लखवानी, प्रमोद केवलानी, हीरालाल भूरानी, रूपचंद भारती एवं मितेश परवाना सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है