11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों ने पंचायत समिति मुख्यालय पर किया धरना और बिरोध प्रदर्शन

Oct 2, 2021 - 04:33
 0
11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों ने पंचायत समिति मुख्यालय पर किया धरना और बिरोध प्रदर्शन

डीग / भरतपुर / पदम जैन 

ड़ीग -1 अक्टूबर  राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश व्यापी आव्हान पर शुक्रवार को ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर किये जा रहे कलमबंद असहयोग आंदोलन के तहत जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कोरेर और ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलता अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में पंचायत समिति मुख्यालय पर धरना और बिरोध प्रदर्शन किया।
ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कोरेर का कहना है कि प्रदेश के सभी ग्राम विकास अधिकारी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर विगत 3 बर्षो से लगातार संघर्षरत है। लेकिन सरकार ग्राम विकास अधिकारियों की न्यायोचित बाघों की  उपेक्षा कर रही है। सरकार के इस रवैये से त्रस्त होकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के आव्हान पर  कलम बन्द असहयोग आंदोलन के तहत ग्राम विकास अधिकारियों ने शुक्रवार को पंचायत समिति मुख्यालय पर धरना और विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार से ग्राम विकास अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की है । 
 धरना और विरोध प्रदर्शन करने वालों  में खैमचंद शर्मा, वीकेश सारस्वत,भगत सिंह,ओम सिंह अतुल शर्मा विक्रम सिंह सतवीर सिंह राजेश आदि ग्राम विकास अधिकारी शामिल थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................