शाहपुरा में शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में हुआ 107 यूनिट रक्तदान

Sep 5, 2021 - 19:24
 0
शाहपुरा में शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में हुआ 107 यूनिट रक्तदान

शाहपुरा (भीलवाड़ा,राजस्थान/ बृजेश शर्मा) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडगेट में शनिवार को 10 वें रक्तदान शिविर में 107 यूनिट रक्तदान शाहपुरा क्षैत्र के शिक्षकों, राज्य कर्मचारियों,समाजसेवियों की ओर से किया गया। जिसमें 9 महिलाएं भी शामिल है। यह आयोजन देश की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में देश के शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को इस अवसर पर श्रद्धांजलि दी तथा विद्यालय में पौधारोपण भी किया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामपाल शर्मा थे। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि रक्तदान एवं पौधारोपण मानवीय कार्य है। यह अभियान निरन्तर जारी रहना चाहिए। इस अवसर पर राज्य तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने कार्यक्रम की सराहना की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुस्ताक खान ने सभी को वैक्सीनेशन करवाने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम संयोजक देबीलाल बैरवा ने अब तक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सीबीईओ महावीर कुमार शर्मा, पीसीसी मेंबर राजकुमार बेरवा, पूर्व प्रधान रामप्रसाद पारीक, पूर्व सरपंच अशोक भारद्वाज ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
 कार्यक्रम में शिक्षक दिनेश जांगिड़ एवं भगवान गोस्वामी व मौलाना मुमताज ने देश भक्ति गीत एवं कौमी एकता का तराना प्रस्तुत करके देश भक्ति भावना से सबको ओतप्रोत कर दिया। सभी रक्तदाताओं को गमलायुक्त पौधे भी भेंट किए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पारीक ने रक्त दाताओं का उत्साह बढ़ाया संचालन परमेश्वर कुमावत ने किया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................