सनातन धर्म का चमत्कार लंगड़ाते हुए आए दौड़कर गए

Sep 4, 2023 - 19:50
Sep 4, 2023 - 20:14
 0
सनातन धर्म का चमत्कार लंगड़ाते हुए आए दौड़कर गए

कठूमर,अलवर (अशोक भारद्वाज) 

कठूमर उपखंड क्षेत्र के खेड़ली कस्बा स्थित अनाज मंडी परिसर में भरतपुर नगर परिषद के मेयर अभिजीत कुमार जाटव के प्रयासों से बगलामुखी मईया का गुप्त दिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सर्व धर्म व सर्व समाज के लोग अपने रोगो से मुक्ति पाने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का जन सैलाब उमड़ रहा है। आज के वैज्ञानिक युग में जहां चिकित्सक अपने हाथ खड़े कर देते हैं वहां सनातन धर्म के चमत्कार देखने को मिल रहे हैं।

सोमवार को अनेक महिला पुरुषों को अमित जी महाराज का गुणगान करते देखा गया। इस दौरान ओम प्रकाश भरतरी निवासी ने बताया कि शरीर में कंपन व पैरों से खड़ा नहीं हुआ जा रहा था दरबार में आने के बाद अपने पैरों दौड़ कर जा रहा हूं। खेरली निवासी सरोज देवी ने बताया कि कुछ समय प्लास्टर पैरों से हटने के बाद चला नहीं जा रहा था और माता के दरबार में आने के बाद अपने पैरों से चलकर जा रही हूं अनेकों जगह मैंने दिखाया लेकिन काफी दवाई लेने के बाद भी फायदा नहीं हुआ और यहां आज माता का साक्षात चमत्कार देखा है। इस दौरान चंद्रशेखर शर्मा व सुशील शिव शंकर दीक्षित ने बताया कि 2016 से अमित जी महाराज बगुलामुखी मईया व बालाजी महाराज की कृपा से सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे है। और आमजन के रोग व संकटों का निशुल्क निवारण कर रहे हैं दरबार में किसी भी प्रकार का रुपया पैसा या कीमती वस्तु चढ़ता निषेध है। श्रद्धा भाव के साथ जो दरबार में पहुंच रहे वे अपने रोगों से मुक्ति पाने का दावा करते जाते देखे गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान