एडवोकेट भंवर सिंह के नेतृत्व में सचिन पायलट के जन्म दिवस पर गायों को खिलाया गुड मरीजों को बाटे फल

Sep 7, 2023 - 19:20
Sep 7, 2023 - 20:27
 0
एडवोकेट भंवर सिंह के नेतृत्व में  सचिन पायलट के जन्म दिवस पर  गायों को खिलाया गुड मरीजों को बाटे फल

महुआ 7 सितंबर पूर्व पीसीसी अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री  सचिन पायलट  के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरुवार को एडवोकेट भंवर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महुआ किला स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में गायों को गुड़  खिलाया वही महुआ जिला अस्पताल   में मरीजों को फलबाट कर सचिन पायलट के जीवन में अनेक खुशियों के साथ  लंबी उम्र की कामना की

एडवोकेट भंवर सिंह गुर्जर ने बताया कि हम सबके प्रिय नेता सचिन पायलट के जन्मदिवस के उपलक्ष में गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र महवा के सभी साथियों के साथ महवा किला स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया महुआ जिला अस्पताल में मरीज़ो को फल वितरित कर इंदिरा रसोई में गरीबों को फ्री में खाना खिला कर सचिन पायलट का जन्मदिन मनाया 

इस अवसर पर कांग्रेस नेता एडवोकेट भंवर सिंह गुर्जर महुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विष्णु सिंह मंडावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिठठन लाल मीणा देवेंद्र खंडेलवाल विक्रम सिंह मंडावर प्रोफेसर हर्षवर्धन मीणा बबलू सैनी महेंद्र सिंह भोपर सादिक सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow