परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

Sep 7, 2023 - 19:20
Sep 7, 2023 - 20:27
 0
परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

महुआ 7 सितंबर महुआ खंड मुख्यालय  के हिंडौन रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष  प्रभु दयाल शर्मा की अध्यक्षता में परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा दौसा जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि भाजपा द्वारा  राजस्थान सवाई माधोपुर से रवाना हुई  परिवर्तन संकल्प यात्रा  9 सितंबर को महुआ विधानसभा क्षेत्र के ढंड गांव में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा महुआ विधानसभा क्षेत्र केढंड खेडला धौला कुआं गाज़ीपुर महुआ रसीदपुर मंडावर सहित दर्जनों गांव से होकर गुजरेगी। जहां जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं व यात्रा का स्वागत सम्मान किया जाएगा। उन्होंने मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं व यात्रा के संयोजकों से परिवर्तन संकल्प  यात्राओं को सफल बनाने को लेकर दिशा निर्देश देते हुए आम जन को अधिक से अधिक संख्या में इन सभाओं में लाकर भाजपा की जनहितकारी योजनाओं से अवगत करा कर भाजपा से जोड़ने के निर्देश दिए। 

इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र मीणा, जिला मंत्री कमलेश जोशी, विजेंद्र, कुलदीप सिंह, जगदीश प्रसाद मीणा, रामगोपाल मीणा, पदम सैनी, विजय सिंह चौहान, भगवान सहाय तिवारी, विनीत कुमार बंसल, जल सिंह अवधेश सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow