बिना दहेज के हुई शादी, एपीएस टीम ने किया सम्मान

Sep 12, 2023 - 14:31
 0
बिना दहेज के हुई शादी, एपीएस टीम ने किया सम्मान
बिना दहेज के शादी करने पर एपीएस टीम सम्मान करती हुई।

दौसा/ राजस्थान (सुमित कुमार बैरवा)

महवा--  महवा आदम परोपकार संस्थान (एपीएस) महवा की ओर से दहेज के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का असर दिनों दिन बढता जा रहा है। लोग संस्थान के इस जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर स्वयं ही बिना दहेज के शादी करने पर सहमति देने लगे हेै। तथा दहेज के खिलाफ आवाज बुलंद करने लगे है।  जहां संस्थान प्रमुख एफ आर शाह के नेतृत्व में एपीएस टीम इस प्रकार बिना दहेज के होने वाली शादियों के लिए दुल्हा दुल्हन सहित परिजनों का अभिनंदन कर उनकी हौसंला अफजाई कर रहे हेै। ऐसी ही  बूंदी शहर में बिना दहेज के शादी हुई है। इस पर टीम के पदाधिकारियों ने संस्थान के संस्थापक शाह के नेतृत्व में बूंदी शहर पहुंच कर बिना दहेज के हुई शादी (निकाह) के लिए दूल्हा दुल्हन सहित परिजनों का सम्मान किया। गत 11 सितंबर को बूंदी में अब्दुल तालिब पुत्र वहीद अहमद निवासी मोडक के द्वारा आसमा बानो पुत्री मोहम्मद उमर निवासी बूंदी के साथ बिना दहेज लिए शादी की। सूचना पर एपीएस टीम ने मौके पर पहुंच कर दुल्हा, दुुल्हन एवं उनके परिजनों का माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। इस मौके पर टीम के संस्थापक एफ आर शाह ने कहा कि दहेज लेना एवं देना दोनो अपराध एवं पाप है। उन्होने कहा कि दहेज के खिलाफ इस अभियान में अधिक से अधिक लोग जुडे। और दहेज के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करे। तभी समाज से दहेज रूपी कलंक को मिटाया जा सकता है। उन्होने कहा कि दहेज समाज में अभिशाप है। दहेज के खातिर न जाने कितनी बेटियों को दहेज प्रताडना का शिकार होना पड़ता है। दहेज प्रथा को सभी की जागरूकता से ही समाप्त किया जा सकता हेै। शाह ने कहा कि हम सभी के पास बेटी भी है।ओर बेटा भी है।  लेकिन ये पहल बेटा वाले से शुरू होती है। हां अगर बेटा वाले के मना करने के बाद भी दिखावा नुमाइशी ऐलान कर रुपया पैसे चेक दहेज बेटी वाला देता है तो वो सभी गरीब बाप की बेटियों का ओर कर्ज में डूबाने का गुनहगार है। बेटी का भी हक है उसे देने के लिए जिंदगी पड़ी है। लेकिन शादियों में दिखावा बन्द करें। शाह ने कहा कि जहां कहीं भी बिना दहेज के शादी (निकाह )हो उसकी सूचना एपीएस टीम को दे। जहां टीम द्वारा उनका सम्मान कर हौसला अफजाई की जाऐगी। इस मौके पर शहजाद शाह,महबूब शाह, अब्दुल मजीद खान,काका,शेरअली,मोहम्मद इसाक, हुसैन सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इसके बाद उपस्थित लोगो ने एपीएस टीम संस्थापक सहित टीम पदाधिकारियों का इस नेक अभियान के लिए अभिनंदन किया।                                                                                                                                                                           

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................