जहाजपुर में मतपत्र जलने से मचा हड़कंप: बूथ के बाहर मिले जले बैलेट पेपर,जांच में जुटा प्रशासन

Oct 28, 2026 - 20:20
 0
जहाजपुर में मतपत्र जलने से मचा हड़कंप: बूथ के बाहर मिले जले बैलेट पेपर,जांच में जुटा प्रशासन

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब)। ग्राम पंचायत रूणिया बरड़ा और हनुमान नगर में मतपत्र जलाए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। रूणिया बरड़ा स्थित सरकारी स्कूल के बूथ नंबर 53 के बाहर जले हुए मतपत्र मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

​मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामीणों का हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार अमितेश मीणा, थानाधिकारी (CI) दयाराम चौधरी और पटवारी इस्लाम हुसैन पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों और चुनाव में पराजित प्रत्याशियों का मजमा लग गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार ने ग्रामीणों से समझाइश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने चुनाव प्रक्रिया में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित पोलिंग पार्टी को तुरंत निलंबित करने और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग रखी।

​56 वोटों से हारी प्रत्याशी ने विधायक पर दागे आरोप

सरपंच पद के चुनाव में महज 56 वोटों के अंतर से पराजित प्रत्याशी कृष्णा मीणा ने स्थानीय विधायक गोपीचंद मीणा पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और विधायक पक्ष का बयान आना बाकी है। बताया जा रहा है कि पराजित प्रत्याशी के पति नरेंद्र मीणा पूर्व में लंबे समय तक विधायक के करीबी रहे हैं, जिसके चलते इस घटना ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।

​अधिकारियों ने दी सफाई, जांच के दिए निर्देश

  • ​तहसीलदार अमितेश मीणा ने बताया कि मौके पर मिले जले हुए मतपत्र मतदान के बाद के प्रतीत हो रहे हैं। लेकिन ये मतपत्र बूथ के बाहर कैसे पहुंचे और इन्हें किसने जलाया, यह जांच का मुख्य विषय है।
  • ​निर्वाचन अधिकारी छत्रपाल सिंह चौधरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि चुनाव सामग्री को नष्ट करना संगीन अपराध है। यदि जांच में पोलिंग पार्टी की भूमिका पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................