तख्तगढ़ की महावीर बस्ती में बाल संस्कार केंद्र के बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री,खिले नौनिहालों के चेहरे

Oct 28, 2026 - 21:40
 0
तख्तगढ़ की महावीर बस्ती में बाल संस्कार केंद्र के बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री,खिले नौनिहालों के चेहरे

तखतगढ़, बरकत खां / 28 अक्टूबर: शहर की महावीर बस्ती में सेवाभारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र में बुधवार को बच्चों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। डायलाना कलां निवासी श्रमणोपासिका मातुश्री शकुनदेवी-मुल्तानमल जी संदेशा मेहता परिवार के सौजन्य से केंद्र के भैया-बहनों को नोटबुक सहित आवश्यक शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।

प्रांतीय सहमंत्री विजय सिंह माली का सानिध्य: कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत सहमंत्री विजय सिंह माली के मुख्य आतिथ्य और सानिध्य में हुआ। माली ने महावीर बस्ती में चल रहे इस प्रकल्प का अवलोकन किया, प्रार्थना सभा में भाग लिया और बच्चों से संवाद कर उनकी हौसलाफजाई की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए भामाशाहों द्वारा प्रदत्त कॉपियां वितरित कीं।

महर्षि वाल्मीकि और भगिनी निवेदिता के जीवन पर प्रकाश: बच्चों को संबोधित करते हुए प्रांत सहमंत्री विजय सिंह माली ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें सेवा, करुणा व समरसता का संवाहक बताया। साथ ही, भगिनी निवेदिता के जीवन और उनके शैक्षिक व सामाजिक अवदान को अनुकरणीय बताते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सेवाभारती वंचित, पीड़ित और अभावग्रस्त लोगों के बीच 'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से कार्य कर रही है, जहां शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में अच्छे संस्कार भी विकसित किए जाते हैं।

मेहता परिवार ने वितरित की 1240 नोटबुक: खंड सेवा प्रमुख महेंद्र सुथार ने जानकारी दी कि डायलाना कलां के मेहता परिवार की ओर से सेवाभारती द्वारा संचालित सभी बाल संस्कार केंद्रों के भैया-बहनों के लिए कुल 1,240 नोटबुक वितरित की गई हैं। नगर सेवा प्रमुख डॉ. भावेश कुमार ने इस उदार सहयोग के लिए भामाशाह परिवार के कांति भाई मेहता का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी, आशीष मराठा, नगर सेवा प्रमुख डॉ. भावेश कुमार, प्रकल्प शिक्षक सुरेश कुमार सहित सेवाभारती के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................