भाजपा की परिर्वतन यात्रा दोपहर बाद पहुंची नारायणपुर : जहां लोगों की भीड़ नही होने पर यात्रा सीधे ही थानागाजी के लिए रवाना

Sep 20, 2023 - 18:55
 0
भाजपा की परिर्वतन यात्रा दोपहर बाद  पहुंची नारायणपुर : जहां लोगों की भीड़ नही होने पर यात्रा सीधे ही थानागाजी के लिए रवाना

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)  भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। लेकिन जाहिर नहीं होने दिया पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम था । थाना प्रभारी सतनारायण के नेतृत्व में पूरी तरीके से पुलिस स्टाफ चाकचौबंद था प्रातः काल से ही तैयारी चल रही थी भाजपा की ओर से निकाली जा रही परिर्वतन यात्रा सुबह करीब 11 बजे बानसूर से नारायणपुर के लिए रवाना हुई। करीब एक बजे यात्रा नारायणपुर पहुंची। जहा सभा स्थल पर नाम मात्र की भीड़ रही ,कम लोग इकट्ठा हुए। लोगों की भीड़ नही होने से परिर्वतन संकल्प रथ यात्रा में सवार नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने सभा स्थल पर जाना  उचित नहीं समझा और केवल रथ से ही दो मिनट का भाषण कर थानागाजी के लिए रवाना हुई। परिर्वतन यात्रा के लिए नारायणपुर के कार्यकर्ताओ ने सभा स्थल पर भीड़ जुटाने के लिए रंगा रंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया लेकिन फिर भी लोगों की भीड़ नही जुट पाई। 

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने रथ से सम्बोधित करते हुए कहा कि ये बदलाव की यात्रा है और राजस्थान में बदलाव तय है। राजस्थान की जनता ने कांग्रेस सरकार की विदाई का मानस बना लिया है। उन्होंने कहा कि यहां मंत्री ने लूट और झूठ के खेल चला रखा है। यहां कहा गया था कि बानसूर विधानसभा क्षेत्र का विकास होगा लेकिन बानसूर का विनाश हो गया। प्रदेश के युवा और किसान कांग्रेस की सरकार से परेशान है। युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। राजस्थान में कितनी बार पेपर लीक हुए हैं। किसान बिजली नहीं आने से परेशान है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में लूट और झूठ का खेल किया है। जनता की ओर ध्यान नहीं दिया। इस दौरान रथ में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा राष्ट्रीय परिषद् सदस्य महेन्द्र यादव, पुर्व यूआईटी चैयरमैन देवीसिंह शेखावत, जिला अध्यक्ष उमेद भाया सहित भाजपा के नेता मौजुद रहे। सुरेश कपूरिया वेद भवानी शंकर अन्य ग्रामवासीय क्षेत्रवासी मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................