7000 रुपए व मोबाइल लूट कर ले जाने के मामले 3 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Sep 25, 2023 - 18:55
Sep 25, 2023 - 19:02
 0
7000 रुपए व मोबाइल लूट कर ले जाने  के मामले 3 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

वैर पुलिस थाना वैर ने तीन वर्ष से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायिक मजिस्ट्रेट की समक्ष पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। कार्यवाहक थानाधिकारी भूरी सिंह ने बताया कि तीन बार से फरार स्थाई वारंटी रामवर पुत्र विजेंद्र गुर्जर निवासी रानपुर थाना रुदावल हाल निवासी बाडी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ नगला नाथू थाना भुसावर निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र सतवीर जाट ने 7 अप्रैल 2015 को एक मामला दर्ज कराया था ।जिसमें अज्ञात बदमाश की ओर से कट्टे का भय दिखाकर 7000 रुपए व मोबाइल लूट कर ले जाने का आरोप लगाया था। अनुसंधान में रामवर आरोपी था। जिसके खिलाफ न्यायालय वैर ओर से स्थाई वारंट जारी किया हुआ था ।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने आरोपी को बयाना जेल भेज दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow