उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति में रैड फ्लेग हटाने का अन्तिम मौका 15 सितम्बर तक
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) निदेशालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर के निर्देशानुसार उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति में रैड फ्लेग हटाने का अंतिम अवसर 15 सितम्बर 2025 तक दिया गया है।
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि आवेदन करने के बाद यदि जनआधार में डाटा फैच करने पर किसी छात्र की जन्म तिथि, मूल निवास, जनआधार संख्या या अन्य कोई विवरण बदला गया है, तो उस आवेदन को संदिग्ध मानते हुए रैड फलैग प्रदर्शित किया जाता है।
अब तक कई छात्रों ने नहीं हटवाया रेड फलैग - उन्होंने बताया कि दूरभाष और पत्राचार के माध्यम से सूचना देने के बावजूद बढी संख्या में छात्रों ने अभी तक अपना रैड फलैग नहीं हटवाया है। विभाग द्वारा 15 सितम्बर 2025 के बाद ऐसे सभी आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाऐंगे और इनकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्रा की होगी।
कहां कराना होगा समाधान- उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया गया है कि ये अपना रैड फ्लेग हटवाने के लिए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भरतपुर के कमरा नम्बर 31 में समय रहते उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात रैड फ्लेग स्तर पर लम्बित आवेदन पत्रों पर कोई विचार नही किया जावेगा।