शारदीय नवरात्रा घट स्थापना 15 को

Oct 14, 2023 - 18:57
 0
शारदीय नवरात्रा घट स्थापना 15 को

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

 आश्विन शुक्ला प्रतिपदा 15 अक्टूबर रविवार को शारदीय नवरात्रा का शुभारम्भ होने जा रहा है। घट स्थापना देवी का आह्वान के लिए देवी पुराण एवं तिथि तत्व में प्रात: काल प्रति पदा तिथि एवं द्वि-स्वभाव लग्न में घट स्थापना करना सर्वश्रेष्ठ बताया गया है।
 योग शिक्षक पंडित लोकेश कुमार ने बताया कि चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग को वर्जित बताया गया है। 15 अक्टूबर रविवार को सूर्योदय सुबह 6.30 बजे होगा एवं एकम तिथि अद्र्ध रात्रि बाद 24.32 बजे तक रहेगी, चित्रा नक्षत्र सायं काल 6.12 बजे तक, वैधृति योग सुबह 10.23 बजे तक रहेगा।  देवी पुराण में चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग इन दोनों के आदि के चरणों का त्याग कर घट स्थापना की अनुमति प्रदान की जाती है। अत: घट स्थापना हेतु अभिजित मुहुर्त दिन में 11.44 बजे से दोपहर 12.31बजे तक है। इस अवधि में धनु द्वि-स्वभाव लग्न 11.16 से दोपहर 13.20 बजे तक एवं अमृत के चौघडिय़ा में श्रेष्ठ रहेगा। चौघडिय़ा अनुसार चर का सुबह 7.56 से 9.22 तक लाभ का 9.22 से दिन में 10.47 तक अमृत का दिन में 10.47 से दोपहर 12.13 तक एवं दोपहर में शुभ का 1.38 से 3.3 बजे तक शुभ है । 22 अक्टूबर रविवार को अष्टमी रात्रि 7.59 बजे तक है। अत: अष्टमी पूजन इसी दिन किया जायेगा। नवमी पूजन वाले 23 अक्टूबर सोमवार को सांंयकाल 5.45 बजे तक पूजेगें।
 24 अक्टूबर मंगलवार को दशमी तिथि सायं 3.14 बजे तक है, इसी दिन विजय दशमी पर्व दशहरा मनाया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................