मकराना नगर परिषद चुनाव 60 वार्डों के 284 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, सुबह 8 बजे खिलेरिया नाडा स्कूल में शुरू होगी मतगणना

Sep 13, 2026 - 19:51
 0
मकराना नगर परिषद चुनाव 60 वार्डों के 284 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, सुबह 8 बजे खिलेरिया नाडा स्कूल में शुरू होगी मतगणना

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना नगर परिषद चुनाव के तहत 60 वार्डों के 284 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज तय हो जाएगा। खिलेरिया नाडा स्थित राजकीय विद्यालय में सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती शुरू की जाएगी। प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ​रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीएम लाखन सिंह गुर्जर के अनुसार मतगणना केंद्र पर कुल 8 टेबल लगाई गई हैं, जहां 12 राउंड में सभी वार्डों की काउंटिंग पूरी की जाएगी। प्रत्याशियों और उनके अधिकृत एजेंटों को पहचान पत्र की सघन जांच के बाद सुबह 7 बजे केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना की गति के अनुसार सुबह 11 बजे तक सभी परिणाम स्पष्ट हो जाने की संभावना है। इसके पश्चात दोपहर में निर्वाचित प्रत्याशियों को अधिकृत प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे।
​ रिटर्निंग अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि चुनाव नियमों और कानून-व्यवस्था के तहत परिणामों के बाद किसी भी विजयी प्रत्याशी द्वारा विजय जुलूस या रैली निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतगणना हॉल के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की बिल्कुल अनुमति नहीं होगी। खिलेरिया नाडा विद्यालय परिसर के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। आमजन की सुविधा और अनावश्यक भीड़ रोकने के लिए खिलेरिया नाडा मार्ग पर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................