पुलिस नाकाबंदी देख बढ़ाई रफ्तार, अनियंत्रित होकर पलटी थार; बड़ा हादसा टला

Oct 8, 2026 - 18:43
 0
पुलिस नाकाबंदी देख बढ़ाई रफ्तार, अनियंत्रित होकर पलटी थार; बड़ा हादसा टला

बदमाशों की सूचना पर पुलिस ने किया था पीछा, दो टायर पंचर होने से पलटी गाड़ी; एक युवक दस्तयाब

​राजगढ़/टहला (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता

टहला थाना क्षेत्र के बीघोता में संदिग्ध समझकर पुलिस द्वारा पीछा करने के दौरान एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी के दो टायर पंचर हो गए, हालांकि गनीमत यह रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने एक युवक को दस्तयाब कर गाड़ी को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।

​नाकाबंदी देख यू-टर्न लेकर भागे सवार

​एएसआई राजेंद्र शर्मा के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि राजगढ़ की तरफ से एक थार गाड़ी में 4-5 संदिग्ध बदमाश सवार होकर टहला की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने थाने के सामने बैरिकेड्स लगाकर सख्त नाकाबंदी की। नाकाबंदी देखकर थार चालक ने अचानक गाड़ी वापस घुमा ली और भागने लगा। संदिग्ध स्थिति प्रतीत होने पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया।

​खेत का सहारा लेकर एक फरार, एक पुलिस की गिरफ्त में

​भागने के दौरान गाड़ी बीघोता गांव की तरफ पहुंच गई। वहां जैसे ही चालक ने तेजी से गाड़ी घुमाने की कोशिश की, थार के दो टायर अचानक पंचर हो गए और गाड़ी वहीं पलट गई। गाड़ी में दो युवक सवार थे, जो दुर्घटना के बाद उतरकर भागने लगे। एक युवक ज्वार-बाजरे की ऊंची फसल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके पर ही दस्तयाब कर लिया।

​पूछताछ में सामने आई खौफ की कहानी

​पुलिस पूछताछ में दस्तयाब युवक ने बताया कि:

  • ​किराए की गाड़ी से दर्शन करने आए थे: परिवार अलवर के भूगोर से किराए पर थार लेकर नारायणी माता के दर्शन के लिए आ रहा था। गाड़ी में माता-पिता, दो बहनें और दो भाई सहित कुल 6 लोग सवार थे।
  • ​रास्ते में छोड़ दिए थे परिजन: माता-पिता और बहनों को रास्ते में ही उतार दिया गया था और केवल दोनों भाई गाड़ी लेकर आगे निकले थे।
  • ​बाइक सवार के कारण बढ़ा खौफ: राजगढ़ में एक बाइक सवार ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी, जिससे वे डर गए और गाड़ी तेज भगा ली। इसके बाद आगे पुलिस नाकाबंदी देखकर वे और घबरा गए और यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश करने लगे।

​पुलिस कार्रवाई जारी

​पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और दस्तयाब किए गए युवक से आगे की पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................