हज यात्रा के लिए 240 आजमीने हज का हुआ मेडिकल चेकअप, जारी किए फिटनेस प्रमाण पत्र

Sep 13, 2026 - 17:35
 0
हज यात्रा के लिए 240 आजमीने हज का हुआ मेडिकल चेकअप, जारी किए फिटनेस प्रमाण पत्र

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। सऊदी अरब में मुकद्दस हज यात्रा 2027 पर जाने वाले मकराना क्षेत्र के आजमीने हज के लिए राजकीय उप जिला चिकित्सालय मकराना में एक विशेष मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा क्षेत्र के 240 आजमीने हज का गहन स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके आवश्यक मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र तैयार किए गए। शिविर के दौरान राजकीय चिकित्सालय के डॉ. जावेद एवं डॉ. फारूक अहमद मनिहार द्वारा सभी हज यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने यात्रियों के स्वास्थ्य मानकों की जांच कर हज कमेटी के निर्धारित प्रपत्र में उनकी मेडिकल रिपोर्ट तैयार की।
जिला हज ट्रेनर असद कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशानुसार हज यात्रा 2027 के लिए चयनित प्रत्येक आजमीने हज को निर्धारित मेडिकल प्रोफार्मा पर पूर्ण स्वास्थ्य जांच करवाकर प्रमाण पत्र ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। इसी क्रम में चिकित्सालय में कैंप आयोजित कर सभी 240 यात्रियों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की गई और उनके प्रमाण पत्र तैयार करवाए गए।
इस अवसर पर पूर्व जिला हज कमेटी संयोजक हाजी शेख मोईनुद्दीन अशरफी के मार्गदर्शन में हज यात्रियों को हज यात्रा के दौरान अपनाए जाने वाले ड्रेस कोड एवं आवश्यक नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने यात्रियों को सफर के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सरकारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। ​इस दौरान अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमिन संस्था के सचिव रफीक अहमद गौड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है