चिड़ावा में ACB का बड़ा एक्शन: बिजली के दो पोल शिफ्ट करने की एवज में 15 हजार की रिश्वत लेती JEN दीपिका रंगे हाथों गिरफ्तार

Oct 6, 2026 - 17:20
 0
चिड़ावा में ACB का बड़ा एक्शन: बिजली के दो पोल शिफ्ट करने की एवज में 15 हजार की रिश्वत लेती JEN दीपिका रंगे हाथों गिरफ्तार

 झुंझुनूं  (बरकत खां) राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बिजली विभाग में बड़ा एक्शन लेते हुए कनिष्ठ अभियंता (JEN) दीपिका को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक गरीब किसान की शिकायत पर की गई, जो अपने खेतों में बिजली के पोल शिफ्ट कराने के लिए पिछले काफी समय से दफ्तर के चक्कर काट रहा था।

क्या है पूरा मामला?:- प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान का बिजली से जुड़ा प्रोजेक्ट कागजों पर पूरी तरह क्लियर था, लेकिन जब जमीन पर काम कराने की बारी आई, तो विभागीय अधिकारियों ने अड़ंगा लगा दिया। आरोप है कि महज दो बिजली के पोल शिफ्ट करने की एवज में JEN दीपिका द्वारा 15 हजार रुपए की अवैध रिश्वत की मांग की गई थी। एक तरफ जहां विद्युत विभाग बेहतर और चुस्त-दुरुस्त सेवा के दावे करता है, वहीं धरातल पर किसानों को अपने हक के काम के लिए भी घूस देनी पड़ रही है।

ACB की ट्रैप कार्रवाई:- किसान की शिकायत का सत्यापन कराने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी ने JEN दीपिका को परिवादी किसान से रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

घटना के बाद से विभागीय गलियारों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, एसीबी की टीम गिरफ्तार JEN से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस भ्रष्टाचार के खेल में और कौन-कौन शामिल हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................