'ऑपरेशन काउण्टडाउन' के तहत 4 शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 48.10 लाख रुपये के फ्रॉड का खुलासा,अपाचे बाइक और फर्जी सिम-मोबाइल जब्त

Oct 7, 2026 - 19:22
Oct 7, 2026 - 19:24
 0
'ऑपरेशन काउण्टडाउन' के तहत 4 शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 48.10 लाख रुपये के फ्रॉड का खुलासा,अपाचे बाइक और फर्जी सिम-मोबाइल जब्त

डीग / राजस्थान 

जिला पुलिस अधीक्षक डीग  शरण गोपीनाथ के. (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन काउण्टडाउन’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कैथवाड़ा थाना पुलिस और जिला डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक पासबुक और साइबर ठगी की राशि से खरीदी गई एक अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान जिन चार शातिर बदमाशों को दबोचा है, उनकी पहचान इस प्रकार है:

  1. मुजम्मिल उर्फ मुजावीन पुत्र असरा (उम्र 23 वर्ष, जाति मेव, निवासी सोलपुर पीली, थाना कैथवाड़ा, जिला डीग)

  2. जाहुल पुत्र मजीद (उम्र 35 वर्ष, जाति मेव, निवासी भुआपुर गढ़ी, थाना कैथवाड़ा, जिला डीग)

  3. जाहिर खाँ पुत्र जुम्मा (उम्र 22 वर्ष, निवासी जाटोली, थाना कैथवाड़ा, डीग)

  4. जाबिद उर्फ जावेद पुत्र फखरूदीन (उम्र 20 वर्ष, जाति मेव, निवासी जाटोली, थाना कैथवाड़ा, जिला डीग)

बरामदगी और बड़ा खुलासा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 04 मोबाइल फोन, 04 सिम कार्ड, 01 बैंक पासबुक तथा साइबर ठगी के पैसों से खरीदी गई अपाचे मोटरसाइकिल को जब्त किया है।

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल, सिम कार्ड और बैंक खातों की जब तकनीकी रूप से पड़ताल की गई, तो देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़ी 09 शिकायतों और करीब 48.10 लाख रुपये के भारी-भरकम साइबर फ्रॉड का रिकॉर्ड सामने आया है। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बदमाशों और ठगी के तौर-तरीकों का पर्दाफाश होने की पूरी संभावना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................