इंडिया अलायंस के सांसदों के साथ पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, काली पट्टी बांधकर तख्तियां लेकर निकाला विरोध मार्च

Oct 8, 2026 - 20:57
Oct 8, 2026 - 20:59
 0
इंडिया अलायंस के सांसदों के साथ पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, काली पट्टी बांधकर तख्तियां लेकर निकाला विरोध मार्च

भीलवाड़ा :(राजकुमार गोयल) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” एवं “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) द्वारा काला दिवस मनाया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंडिया अलायंस के सांसदों के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कथित बर्बर कार्रवाई के विरोध में काला दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर तथा हाथों में तख्तियां लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन, भीलवाड़ा में आयोजित सभा से हुई। सभा में उपस्थित सभी प्रमुख वक्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान, सांसदों के अधिकार एवं मताधिकार से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

  • रामलाल जाट ने किया जोरदार संबोधन

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) के अध्यक्ष  रामलाल जाट ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की आवाज को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

जाट ने कहा कि “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के माध्यम से मताधिकार, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के मुद्दे को जनता के बीच ले जाया जा रहा है।

सभा के दौरान यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद पर  आशीष चौधरी के मनोनयन पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

सभा के पश्चात दोपहर 3:30 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर और हाथों में विभिन्न तख्तियां लेकर मार्च में शामिल हुए तथा लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा को लेकर नारे लगाए।

जिला कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। कार्यक्रम का संचालन  महेश सोनी ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक  हगामी लाल मेवाड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष  अक्षय त्रिपाठी, विधायक प्रत्याशी  राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी  ओमप्रकाश नरानीवाल, विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर, पीसीसी सचिव शंकर लाल गाडरी, चेतन डीडवानिया, श्रीमती सुशीला सालवी,  प्रद्युम्न सिंह, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष  आशीष चौधरी,  लखन काकानी,  इशाक मोहम्मद,  लाखाराम गुर्जर, बाबूलाल माली,  राधेश्याम भड़ाना,  ईश्वर खोईवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है