जैन मुनि समत्व सागर महाराज ने ताजमहल में देखी नक्काशी, बोले संरक्षण समाज की जिम्मेवारी

Oct 1, 2026 - 18:38
 0
जैन मुनि समत्व सागर महाराज ने ताजमहल में देखी नक्काशी, बोले संरक्षण समाज की जिम्मेवारी

आगरा (कमलेश जैन) जैन मुनि समत्व सागर महाराज ने ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद मुनिश्री ससंघ का ताजगंज जैन मंदिर से राहुल विहार जैन मंदिर के लिए मंगल विहार हुआ।जैन मुनि समत्व सागर महाराज बुधवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल पहुंचे। उन्होंने स्थापत्य कला, उत्कृष्ट वास्तुशिल्प और नक्काशी को बारीकी से देखा। मुनिश्री ने कहा कि इनका संरक्षण करना समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। 
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि शाम को मुनिश्री ससंघ का ताजगंज जैन मंदिर से राहुल विहार जैन मंदिर के लिए मंगल विहार हुआ। राहुल विहार मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव और 3 से 13 अक्तूबर तक श्री कल्पतरु महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संजय बाबू जैन, संजय जैन, विजय जैन, योगेश जैन, विनय जैन, अरिहंत जैन, उत्सव जैन और नमोस्तु शासन संघ के युवा श्रद्धालु उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है