उदयपुरवाटी में गूंजी खुशी की लहर: युवा पत्रकार विकास योगी बने नाथ समाज युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री

Oct 5, 2026 - 18:48
 0
उदयपुरवाटी में गूंजी खुशी की लहर: युवा पत्रकार विकास योगी बने नाथ समाज युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)

कस्बे के युवा पत्रकार विकास योगी को नाथ समाज युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री मनोनीत किए जाने पर स्थानीय क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके इस पद पर चयन से समाज और मीडिया जगत से जुड़े लोगों में जबरदस्त उत्साह है और जगह-जगह उन्हें बधाइयां प्रेषित की जा रही हैं।

युवाओं को एक साथ जोड़कर मजबूत टीम बनाएंगे: विकास योगी

नवनियुक्त प्रदेश मंत्री विकास योगी से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य राजस्थानभर के नाथ समाज के युवाओं को एक मंच पर लाना और एक मजबूत एवं संगठित टीम तैयार करना होगा, जो समाज के उत्थान में अपनी अहम भूमिका निभाएगी।

गणमान्य लोगों और प्रेस क्लब ने दी शुभकामनाएं

विकास योगी के प्रदेश मंत्री बनने पर उदयपुरवाटी प्रेस क्लब सहित क्षेत्र के तमाम बुद्धिजीवियों और राजनीतिक-सामाजिक हस्तियों ने प्रसन्नता जताई है। बधाई देने वालों में भाजपा नेता नितेश सैनी, पवन शाह, उदयपुरवाटी प्रेस क्लब अध्यक्ष विकास कनवा, पत्रकार गंगाधर डिगरवाल, जितेंद्र राठी (बंसी वाला), गिरधारी लाल, महेश सैनी, सुनील कुमार सैनी (सोनू सर), पत्रकार सुमेर सिंह राव, सुमेर सिंह मीणा, रामस्वरूप सैनी, विक्रम असवाल, बनवारी लाल योगी (गुढ़ा), शैलेश योगी (किठाना) और इस्लामुद्दीन मीर (आईडी सर) सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................