दयपुरवाटी में भव्य स्वागत समारोह: वार्ड नं. 25 सावन वाला कुआं पर नगरपालिका अध्यक्ष अनुराधा सैनी और उपाध्यक्ष रेणू शर्मा का हुआ जोरदार अभिनंदन
उदयपुरवाटी / सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी कस्बे के चुंगी नंबर 3 के पास स्थित वार्ड नंबर 25 (सावन वाला कुआं) पर पन्नालाल सैनी के परिवार और वार्डवासियों की ओर से एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अनुराधा सैनी, उपाध्यक्ष रेणू शर्मा (मारवाल), नवनिर्वाचित पार्षदों, शहर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सहित भाजपा के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों का साफा बंधवाकर और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
[प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति और सम्मान] इस आयोजन में पन्नालाल सैनी, मुकेश सैनी, वार्ड 25 की भाजपा पार्षद प्रत्याशी अनुराधा सैनी, रघुनाथ, रामावतार, हरफूल, रामेश्वर सैनी, मूलचंद सैनी, चौथमल सैनी, जगदीश कुमावत, विजय चेज़ारा, उमेश कुमावत, झाबरमल सैनी, चौथमल शर्मा, ताज मोहम्मद, इमरान, संतोष शर्मा, बनवारी सैनी, नंदलाल सैनी, बिलाल बिसायती, रामचंद्र कुमावत और बोदू चेज़ारा सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
[वार्डवासियों की समस्याएं और जनप्रतिनिधियों का आश्वासन] कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों जगदीश कुमावत एवं मुकेश सैनी ने वार्ड नंबर 25 की विभिन्न समस्याओं से नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग रखी।
समारोह को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश जी सैनी ने आश्वस्त किया कि वार्ड नंबर 25 में सभी विकास कार्य भाजपा प्रत्याशी अनुराधा सैनी के माध्यम से करवाए जाएंगे और पिछले बोर्ड की तुलना में इस बार विकास धरातल पर नजर आएगा। वहीं, भाजपा पार्षद मनोज टांक ने कहा कि भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाला हर एक प्रत्याशी हमारा अपना पार्षद है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गौतम मारवाल, राजेंद्र डेनवाल, अंकित ओलखा, संजय रेपसवाल, गिद्धाराम सैनी, पार्षद तेजस छिप्पा, श्रवण जी गुर्जर, नितेश सैनी, सुमन डेनवाल, पूनम सैनी, पूर्व पार्षद उमेश कुमावत और सीताराम जांगिड़ सहित कई वक्ताओं ने वार्डवासियों को विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं के समाधान का पूर्ण भरोसा दिलाया।

