हड़ताल व छुट्टी के चलते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज-कल में निपटा लें जरूरी कार्य

Sep 24, 2026 - 11:06
 0
हड़ताल व छुट्टी के चलते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज-कल में निपटा लें जरूरी कार्य

नई दिल्ली: सितंबर के अंतिम सप्ताह में आम जनता और बैंक ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 26 से 30 सितंबर के बीच लगातार पांच दिनों तक सरकारी बैंकों में सामान्य कामकाज प्रभावित रहने की आशंका है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक पहले से ही बंद रहेंगे।

  • काउंटर सेवाएं रहेंगी प्रभावित, डिजिटल बैंकिंग का सहारा

 लगातार पांच दिनों के व्यवधान के चलते शाखाओं में नकदी जमा व निकासी, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट, केवाईसी (KYC) और भौतिक दस्तावेजीकरण जैसी काउंटर सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक समेत प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने ग्राहकों को समय रहते जरूरी काम निपटाने की सलाह दी है। बैंकों ने ग्राहकों से शाखा जाने के बजाय नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने की अपील की है।

  • निजी बैंकों पर नहीं पड़ेगा सीधा असर

आईसीआईसीआई (ICICI), एचडीएफसी (HDFC) और एक्सिस (Axis) जैसे प्रमुख निजी बैंक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए इन बैंकों की शाखाओं में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहने की संभावना है। हालांकि, सरकारी बैंकों में हड़ताल के कारण इंटर-बैंक चेक क्लीयरेंस पर इसका आंशिक असर देखने को मिल सकता है।

  • हफ्ते में 5 दिन काम लागू करने की मांग

 बैंक यूनियनों की सबसे प्रमुख मांग '5-डे बैंकिंग' (सप्ताह में पांच दिन काम) को तत्काल प्रभाव से लागू करने की है। एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के रीजनल सेक्रेटरी ओमपाल सिंह चौहान के अनुसार, मार्च 2024 के वेज रिवीजन समझौते में 5-डे वर्किंग पर सहमति बन चुकी थी, लेकिन इसे अब तक धरातल पर नहीं उतारा गया है। इसके अलावा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) की विसंगतियों को दूर करने की मांग भी शामिल है। यूनियनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार और प्रबंधन ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो वे 26 अक्टूबर से दोबारा अनिश्चितकालीन हड़ताल का रुख कर सकते हैं

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है