राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत आगरा मंडल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Sep 18, 2026 - 18:03
 0
राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत आगरा मंडल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

आगरा (उत्तरप्रदेश): उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में राजभाषा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गगन गोयल के संरक्षण एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी के दिशा-निर्देशों के तहत 16 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस पखवाड़े के अंतर्गत आगरा कैंट स्टेशन पर विशेष जागरूकता अभियान चला तथा मंडल कार्यालय में रेलकर्मियों के लिए निबंध प्रतियोगिता कराई गई।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर राजभाषा विभाग और सांस्कृतिक टीम ने संयुक्त रूप से यात्रियों व कर्मचारियों के बीच हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्टेशन निदेशक संतोष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से दैनिक जीवन और कार्यालयीन कामकाज में सरल व सहज हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आग्रह किया गया।

दूसरी ओर, मंडल कार्यालय स्थित 'गोवर्धन सभाकक्ष' में मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी की देखरेख में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न विभागों से आए 24 कर्मचारियों ने भाग लेकर समसामयिक विषयों पर हिंदी में अपने विचार प्रस्तुत किए।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, 30 सितंबर तक चलने वाले इस पखवाड़े के दौरान वाद-विवाद, टिप्पण एवं प्रारूप लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को और अधिक गति दी जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है