सौंख जीएसएस से जुड़े गांवों में 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

Oct 8, 2026 - 21:00
 0
सौंख जीएसएस से जुड़े गांवों में 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

कठूमर (दिनेश लेखी)  विद्युत निगम की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 को 33 केवी सौंख फीडर लाइन पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते सौंख जीएसएस से जुड़े विभिन्न गांवों में करीब छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
जयपुर डिस्कॉम के लक्ष्मणगढ़ स्थित सहायक अभियंता (HTM) कार्यालय के अनुसार 132 केवी खेड़ली से निकलने वाले 33 केवी सौंख फीडर की लाइन पर पेड़ों की कटाई तथा आवश्यक रखरखाव एवं ट्रिप कटिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के दौरान 33 केवी सौंख फीडर से जुड़े 33/11 केवी जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
कनिष्ठ अभियंता बंशीधर गुर्जर ने बताया कि निगम के अनुसार शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान मेंटेनेंस एवं पेड़ों की कटाई का कार्य किया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु की जाएगी।
बिजली कटौती का प्रभाव सौंख जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों से जुड़े गांवों पर रहेगा। निगम ने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें तथा बिजली बंद रहने के दौरान निगम के रखरखाव कार्य में सहयोग करें।
जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता (HTM) रविन्द्र सिंह ने संबंधित कनिष्ठ अभियंताओं को निर्धारित समय के अनुसार 33 केवी फीडर का शटडाउन देने के निर्देश जारी किए हैं। बिजली लाइनों के रखरखाव और पेड़ों की कटाई का कार्य सुरक्षा की दृष्टि से किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है