डीग पुलिस का बड़ा एक्शन:'एरिया डोमिनेशन' अभियान के तहत 42 टीमों ने 252 स्थानों पर दी दबिश, 291 अपराधी और असामाजिक तत्व गिरफ्तार

Oct 5, 2026 - 19:58
 0
डीग पुलिस का बड़ा एक्शन:'एरिया डोमिनेशन' अभियान के तहत 42 टीमों ने 252 स्थानों पर दी दबिश, 291 अपराधी और असामाजिक तत्व गिरफ्तार

डीग / राजस्थान 

जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज और जिला पुलिस अधीक्षक डीग के निर्देशन में डीग पुलिस द्वारा एक दिवसीय विशेष 'एरिया डोमिनेशन' अभियान चलाया गया. इस व्यापक कार्रवाई के तहत वांछित व फरार अपराधियों के साथ-साथ आर्म्स, एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम से जुड़े अपराधियों के ठिकानों पर सघन रेड और सर्च कार्रवाई की गई.

42 टीमों ने 252 ठिकानों पर की छापेमारी

इस एक दिवसीय विशेष अभियान को प्रभावी रूप से अंजाम देने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर से लेकर कांस्टेबल स्तर तक के लगभग 179 पुलिसकर्मियों की कुल 42 विशेष टीमों का गठन किया गया था. इन पुलिस टीमों ने जिलेभर में चिन्हित कुल 252 स्थानों पर दबिश दी और कुल 291 अपराधियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की.

गिरफ्तारियों और मामलों का मुख्य ब्योरा

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के दौरान विभिन्न श्रेणियों के अपराधियों को गिरफ्तार किया गया:

  • वांछित व इनामी बदमाश: आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट में वांछित 5, स्थाई वारंट व बीएनएसएस में वांछित 11, 2 इनामी अपराधी, जघन्य अपराधों में वांछित 9 और सामान्य प्रकरणों में वांछित 37 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

  • फायरिंग व तस्कर: फायरिंग और फायर आर्म्स के मामलों में चालानशुदा 20 तथा हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर (एचएस) व मादक पदार्थों के 22 तस्करों को दबोचा गया.

  • अन्य कार्रवाई: अन्य शीर्षकों के तहत 80 गिरफ्तारियां की गईं तथा कुल 16 नवीन प्रकरण दर्ज किए गए. इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने के आरोप में धारा 170 बीएनएसएस के तहत 89 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के इस सख्त और समन्वित अभियान से अपराधियों में खौफ का माहौल है, और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................