अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ का 18 वां जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 19 सितंबर को
मकराना (मोहम्मद शहजाद)
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला शाखा नागौर, डीडवाना कुचामन का 18 वां जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन जिला शिक्षा अधिकारी डीडवाना अजीत सिंह देथा के मुख्य अतिथय व हरलाल सिंह डुकिया प्रदेश अध्यक्ष अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ की अध्यक्षता में 19 सितंबर 2026 को आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौलासर में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में नागौर, खींवसर, रियां, भेरूदा, मेड़ता सिटी, डेगाना, जायल, लाडनूं, डीडवाना, मौलासर, कुचामन, नावां, मकराना, परबतसर के सैकडों प्रबोधक शामिल होंगे। उक्त जानकारी देते हुए मोहम्मद युसूफ नक़वी प्रदेश कार्यालय मंत्री ने बताया कि सम्मेलन में राज्य सरकार को प्राथमिक शिक्षा में सुधार के उपाय से संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। सम्मेलन की पूर्व तैयारी के अवसर पर देवाराम कुकणा ब्लॉक अध्यक्ष मौलासर, अयूब कुरैशी जिला उपाध्यक्ष, किशनाराम थालोड, किस्तूर चंद्र जाखड़, रोहिताश शर्मा, चोखाराम जाखड़, नेमाराम शर्मा आदि उपस्थित थे।

