मकराना नगर परिषद चुनाव में निर्दलीयों का दबदबा, कई सीटों पर चंद वोटों से हुआ हार-जीत का फैसला

Sep 14, 2026 - 18:41
 0
मकराना नगर परिषद चुनाव में निर्दलीयों का दबदबा, कई सीटों पर चंद वोटों से हुआ हार-जीत का फैसला

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना नगर परिषद के सभी 60 वार्डों के बहुप्रतीक्षित चुनावी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित नतीजों में प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस व भाजपा के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। बड़ी संख्या में निर्दलीयों की जीत से अब नगर परिषद बोर्ड गठन और सभापति पद की दौड़ बेहद दिलचस्प हो गई है। मतगणना के दौरान कई वार्डों में अंतिम क्षणों तक सांसें थाम देने वाली टक्कर देखने को मिली ​वार्ड 55 में चुनाव के सबसे कड़े मुकाबले में कांग्रेस के मोहम्मद इरशाद ने 641 मत प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ 637 मत को महज 4 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। वार्ड 11 में कांग्रेस उम्मीदवार फारूक अहमद ने 523 मत प्राप्त कर निकटतम प्रत्याशी फरीन खत्री 517 मत को केवल 6 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की। वार्ड 8 में निर्दलीय प्रत्याशी जमील अहमद 737 मत ने कांग्रेस के इफ्तिखारुद्दीन 720 मत को 17 मतों से पराजित किया। वार्ड नम्बर 13 निर्दलीय प्रत्याशी मो. अजमल को परिषद चुनाव में सर्वाधिक 1123 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोहम्मद शाहिद 716 मत को बड़े अंतर से मात दी।

 ​वार्ड 7 में निर्दलीय मंजूर अहमद ने 1026 मत प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी मो. मदनी 727 मत के खिलाफ ठोस जीत दर्ज की वही कांग्रेस के शराफत खत्री को महज 564 वोट मिले। वार्ड 34 में निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद आरिफ ने 1001 मत हासिल कर कांग्रेस के रियाज अहमद 562 मत को 439 मतों से हराया। परिणामों में भाजपा वार्ड 1, 19, 21, 39, 49, 58 और कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशियों ने कई प्रमुख वार्डों में परचम लहराया, लेकिन निर्दलीय पार्षदों की भारी तादाद ने स्पष्ट कर दिया है कि नगर परिषद का नया बोर्ड निर्दलीयों के समर्थन के बिना बनना संभव नहीं होगा। नतीजे आते ही दोनों प्रमुख दलों के रणनीतिकारों ने निर्दलीय विजेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीएम लाखन सिंह गुर्जर ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपे। परिणामों के दौरान भारी पुलुस जाब्ता तैनात रहा वहीं मतगणना स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिलेरिया नाड़ा के बाहर प्रत्याशीयों के समर्थकों कि भारी भीड़ एकत्रित रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................